आज का राशिफल – 05 जुलाई, 2024, शुक्रवार


मेष राशि : वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकते हैं और नई साझेदारी भी होने की संभावना है। लेकिन बढ़े हुए व्यय के कारण साझेदारी में कुछ समस्याएं पनप सकती है। सामाजिक कुछ लोग आप के किये कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें, कानूनी विवाद निपटेंगे।

वृष राशि : नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों के साथ अपने संबंधों के मामले में कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। अपने बॉस पर हावी होने की कोशिश न करें, वरना आप खुद मुसीबत में पड़ सकते हैं। आप की दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है।

मिथुन राशि : सामान्य रूप से लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। यह अवधि निवेश प्रयासों के लिए भी परिपक्व है। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा। लक्ष्मी जी को सौंदर्य सामग्री अर्पण करें। आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

कर्क राशि : लाभप्रद सौदे हाथ लगेंगे। प्रभावशाली एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपका मिलना होगा और इससे आपको फायदा भी होगा। आप को पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।

सिंह राशि : शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आर्थिक संचय में वृद्धि मन्द गति से हो सकती है। आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर और तेल अर्पण करें, सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको सफलता प्राप्त होगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।

कन्या राशि : आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारू रूप से लाभ उठाएंगे। मांगलिक आयोजनों के लिए रूपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।

तुला राशि : आकस्मिक लाभ के अलावा साझेदारी से आपके लिए कुछ बेहतरीन प्रोत्साहन मिल सकते हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति को काफी मजबूत कर सकते हैं। आलस्य से बचकर रहें, वरना बने बनाए काम बिगड़ जाएंगे। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें।

वृश्चिक राशि : वित्तीय मामलों के लिए दिन अच्छा है। निवेश और बचत की योजनाएं भी बन जाएंगी। दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जो आपके हितचिंतक रहेंगे उनसे आपकी भेंट होगी। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। कीर्ति बढ़ेगी।

धनु राशि : वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी से आगे बढ़ेंगे। जिसे आप किसी काम का नहीं समझते थे, आज वही आप के कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग बन रहा है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते है, सतर्क रहें। आज कार्य सिद्धि होंगे।

मकर राशि : क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे। राजनेताओं को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज आपका दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात और आत्मबल में मजबूती आयेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है।

कुम्भ राशि : अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवनसाथी मिल सकता है।आलस्य त्यागें और समय पर अपना काम करें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें। माता को काजल और कमल गट्टे की माला अर्पण करें, शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।

मीन राशि : त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना बेहतर है। इससे आने वाले महीनों में समस्या हो सकती है। आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे।

आज का राशिफल – 03 जुलाई, 2024, बुधवार


मेष राशि : जो भी करें, दिल से करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें अन्यथा नुकसान होगा।

वृषभ राशि : कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे, वे आप के कार्यों की तारीफ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेना होगी। बिना पूछे अपनी राय न दें।

मिथुन राशि : तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बेहतर होगा कहीं घूमने चले जायें। आपके अपनों को आप की जरूरत है। मौज- मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे।

कर्क राशि : अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की बेहत जरूरत है। उन्नति में बाधा आयेगी। कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।

सिंह राशि : नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं। किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव है।

कन्या राशि : दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधीनस्थों के किए कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा।

तुला राशि : विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती है। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।

वृश्चिक राशि : प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव हैं। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

धनु राशि : नकारात्मक सोच से निराशा मिलेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर जन हानि के योग हैं। इष्ट बल मजबूत करें।

मकर राशि : अपने प्रोफेशन से आप न खुश हैं, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ायेगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कुम्भ राशि : जरूरतमंद लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। राजनेतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसों का लेन-देन संभव है। खान-पान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन राशि : घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें।

शनि वक्री 2024

ज्योतिष में कर्मप्रधान और न्यायाधीश कहे जाने वाले शनि महाराज (Shani Maharaj) का महत्वपूर्ण स्थान होता है। इन्हें सबसे क्रूर ग्रह भी माना जाता है, क्योंकि भूल-चूक के लिए शनि देव दंड देने में जरा भी दया नहीं दिखाते हैं। शनि सौरमंडल में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है।

जब-जब शनि देव अपनी चाल बदलते हैं, इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। फिलहाल शनि देव कुंभ राशि (Aquarius) में उल्टी चाल चल रहे हैं। 29 जून 2024 की मध्यरात्रि 12 बजकर 40 मिनट पर शनि देव कुंभ राशि में वक्री हुए हैं। अब शनि देव पूरे 139 दिनों तक इसी राशि में वक्री या उल्टी चाल चलेंगे। इसके बाद 15 नवंबर 2024 को शनि कुंभ राशि में मार्गी (Shani Margi 2024) हो जाएंगे।

कहा जाता है कि वक्री अवस्था में शनि सामान्य से अधिक शक्तिशाली और प्रभावशाली हो जाते हैं। वक्री अवस्था में कई राशियों को शनि से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं, जबकि कुछ राशियों के लिए शनि बेहद कष्टकारी भी साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि वक्री अवस्था में शनि पूरे 139 दिनों के लिए किन राशियों को परेशान करेंगे।

वक्री शनि इन राशियों का हाल करेंगे बेहाल!

मकर राशि (Capricorn): शनि की उल्टी चाल का नकारात्मक प्रभाव मकर राशि वालों के जीवन को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपको कई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जो आपके लिए जोखिमभरी साबित हो सकती हैं। शनि की वक्री अवस्था के दौरान इस राशि वालों को बड़े लेन-देन से सावधानी रखनी चाहिए और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। इस समय आपको किसी भी कार्य, जैसे पढ़ाई या इंटरव्यू, के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius): शनि आपकी राशि में ही वक्री हुए हैं, ऐसे में सबसे अधिक कष्ट इसी राशि वालों को झेलना पड़ सकता है। इस समय किसी नए या जरूरी काम की शुरुआत करने से बचना चाहिए और वाद-विवाद जैसी स्थिति से दूर रहना चाहिए। घर-परिवार से लेकर कार्यक्षेत्र में आपको वाणी पर संयम रखने की जरूरत होगी।

मीन राशि (Pisces): इस राशि वाले जातकों को शनि वक्री के दौरान, यानी 15 नवंबर तक, हर काम सावधानी से करना होगा। छोटी सी गलती भी बड़ा नुकसान करा सकती है। शनि के उल्टी चाल चलने से कुंभ राशि वालों को भाग्य का अधिक साथ नहीं मिलेगा। आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे, आय से अधिक व्यय की स्थिति रहेगी और सेहत से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

जन्म कुंडली में इस प्रकार की स्थिति हो तो विवाह के बाद चमकती है किस्मत

मेहनत तो आपकी अपनी होती है लेकिन किस्मत हर व्यक्ति की अपनी नहीं होती है, कुछ लोगों की किस्मत उनके बच्चों से तो किसी की माता-पिता से जबकि कुछ लोगों की जीवनसाथी से जुड़ी होती है, आपने देखा भी होगा कि कुछ लोग खूब संघर्ष कर रहे होते हैं लेकिन विवाह के बाद उनके जीवन में अचानक से बदलाव होेते हैं और किस्मत उन पर मेहरबान हो जाती है ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि ज्योतिषशास्त्र में व्यक्ति की कुंडली में नवम भाव को भाग्य स्थान बताया गया है और सप्तम स्थान दांपत्य जीवन को दर्शाता है कुंडली के इन्हीं दोनों घरों के विश्लेषण से पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति का भाग्योदय शादी के बाद होगा या नहीं, इसके साथ ही कुंडली में कुछ ऐसे ग्रह योग होते हैं जो शादी के बाद भाग्योदय का इशारा करते हैं। आइए जानते हैं कुंडली के वह कौन से योग हैं जो शादी के बाद जातक का भाग्योदय कराते हैं…

  • जिस व्यक्ति की कुंडली में सप्तम भाव, सप्तम भाव का कारक ग्रह, एवं सप्तमेश की स्थिति बलवान है, ऐसे व्यक्ति का भाग्योदय विवाह के बाद होता है।
  • यदि व्यक्ति की कुंडली में सप्तमेश यानी सातवें घर का स्वामी जैसे मेष राशि में सातवें घर का स्वामी शुक्र होगा। अगर इनकी कुंडली में शुक्र अपनी उच्च राशि यानी मीन में हों। स्वराशि यानी तुला या वृष में और शुक्र की दृष्टि भाग्य या विवाह स्थान पर हो तब विवाह के बाद व्यक्ति की किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं।
  • सप्तमेश और नवमेश यानी भाग्येश का राशि परिवर्तन भी लाइफ में जीवनसाथी के आगमन के बाद विशेष भाग्योदय करवाने वाला होता है। इस गणना के हिसाब से अगर कुंडली में सातवें स्थान में जो राशि है उसका स्वामी ग्रह नवम भाव में और नवम भाव में जो राशि है उसका स्वामी ग्रह सातवें घर में आ जाए तो इस तरह का शुभ योग बनता है जो विवाह के बाद भाग्योदय कारक होता है।
  • शुक्र का दशमेश और भाग्येश के साथ होना भी जीवनसाथी के भाग्य से सफलता और भाग्योदय करवाता है। यानी कुंडली के नवम भाव में जो राशि है उसका स्वामी ग्रह और नवमें घर में जो राशि है उसका स्वामी ग्रह अगर कुंडली में साथ हो तब विवाह के बाद भाग्योदय योग बनता है।
  • व्यक्ति की कुंडली में सप्तमेश का नवम या दशम भाव में स्थित होना या सप्तमेश का नवम या दशम भाव को देखना भी विवाह उपरांत विशेष सफलता और भाग्योदय देता है।
  • सप्तम स्थान के कारक गुरु और शुक्र बली अवस्था में हो। साथ ही सप्तम स्थान या सप्तमेश को प्रभावित करें, तो व्यक्ति का विवाह के बाद भाग्योदय होता है।
  • पंडित नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार सप्तमेश का धन स्थान या लाभ स्थान पर स्थित होकर शुभ ग्रहों के प्रभाव में होना विवाह उपरांत भाग्योदय करवाता है, ऐसे व्यक्ति का जीवनसाथी या तो धनी घर से सम्बंध रखता है या बड़ा ही भाग्यशाली होता है।
Select the fields to be shown. Others will be hidden. Drag and drop to rearrange the order.
  • Image
  • SKU
  • Rating
  • Price
  • Stock
  • Availability
  • Add to cart
  • Description
  • Content
  • Weight
  • Dimensions
  • Additional information
Click outside to hide the comparison bar
Compare